Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTragic Accident Young Man Dies Under Collapsed Roof in Burmamines

जमशेदपुर के बर्मामाइंस में कंपनी के कंडम क्वार्टर का छज्जा गिरा, पति की मौत, पत्नी घायल

बर्मामाइंस की सिदो-कान्हू बस्ती में रविवार सुबह कंडम कंपनी के क्वार्टर का छज्जा गिरने से मो. मुन्ना की मौत हो गई। उसकी पत्नी साजिया परवीन ने बताया कि छज्जा गिरने के बाद मुन्ना को अस्पताल ले जाने में...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 12 May 2025 05:52 PM
share Share
Follow Us on
जमशेदपुर के बर्मामाइंस में कंपनी के कंडम क्वार्टर का छज्जा गिरा, पति की मौत, पत्नी घायल

बर्मामाइंस की सिदो-कान्हू बस्ती के निकट रविवार सुबह 11 बजे कंडम कंपनी क्वार्टर का छज्जा गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का नाम मो. मुन्ना था, जो सिदो कान्हू बस्ती का ही निवासी था। उसकी पत्नी साजिया परवीन ने बताया कि छज्जा गिरने के बाद मुन्ना होश में था। वह चीखती रह गई कि उसके पति को बड़े अस्ताल ले जाया जाए, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। बाद में जब उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, तबतक उसकी मौत हो गई थी। छज्जा गिरने से साजिया भी घायल हो गयी है। टाटा स्टील इन क्वार्टर को पहले ही कंडम घोषित कर चुकी है।

साजिया ने बताया कि वह अपने पति के साथ उस कंडम क्वार्टर से ईंट निकाल रही थी। उसे प्रतिदिन 500 रुपये के हिसाब से आफताब, बबन, लड्डन और पोपट ने काम दिया था। उसके साथ और कई लेाग इस काम में लगे थे। एक छज्जा से ईंट निकालने का काम दोनों पति-पत्नी कर रहे थे कि अचानक वह छज्जा ढहकर मुन्ना पर गिर गया। कुछ ईंटे उसे भी लगीं। हादसे के बाद मुन्ना को वहीं छोड़ दिया गया। जब उसने शोर मचाना शुरू किया तो मुन्ना को और उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल साजिया का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उनलोगों से पूछताछ की, जो मुन्ना और साजिया के साथ ही ईंट निकाल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि मजदूरों से खतरनाक हालत में मौजूद भवन से ईंट निकलवाई जा रही थी, जिसके लिए कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे। पहले भी हुआ है हादसा 2 मई को ही बर्मामाइंस मस्जिद के पास टाटा स्टील के कंडम क्वार्टर से ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार गिर गई थी, जिसमें मो. हिदायत घायल हो गया था। हिदायत बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी का रहने वाला है। हादसे के बाद वहां मौजूद उसके साथियों ने काफी मशक्कत के बाद मो. हिदायत को बाहर निकाला गया था। उसे गंभीर चोट लगी थी। उसके साथियों ने मो. हिदायत नर्सिंग होम पहुंचाया था। बर्मामाइंस में टाटा स्टील के कंडम क्वार्टर को तोड़ा जा रहा था, जहां से ईट की चोरी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें