वृंदावन की तर्ज पर खेली गई फूलों की होली
जमशेदपुर में रिफ्लेक्शन इवेंट नेटवर्क और ड्रीमफूल इवेंट द्वारा मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में फूलों की होली का आयोजन किया गया। विधायक पूर्णिमा साहू और अन्य प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में, लगभग 600...
जमशेदपुर। रिफ्लेक्शन इवेंट नेटवर्क और ड्रीमफूल इवेंट की ओर से मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में वृंदावन की तर्ज पर पारंपरिक और रंगारंग फूलों की होली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी एवं वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के संस्थापक हरि सिंह राजपूत, रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में करीब 600 लोगों की सहभागिता रही। सभी ने फूलों की होली और रंगारंग कार्यक्रम का आनंद उठाया। रंग-बिरंगे फूलों से सजी इस अनूठी होली ने उपस्थित सभी लोगों को एक अद्भुत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन सत्यजीत सिंह राजपूत एवं नेहा मिश्रा द्वारा किया गया, जिनकी प्रस्तुति ने समस्त कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। आयोजन के सफल संचालन में मुख्य संयोजक आशा सिंह एवं जय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखने का सराहनीय प्रयास था, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रेम, सौहार्द व आनंद के रंगों में सराबोर हो गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।