Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTatanagar Railway Police Achieves Conviction and Fine Record in Theft Cases

रेल पुलिस ने एक महीने में कराया 11 को सजा

जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस आरोपियों को अदालत से सजा और जुर्माना कराने का रिकार्ड बनाया

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 7 April 2025 05:41 AM
share Share
Follow Us on
रेल पुलिस ने एक महीने में कराया 11 को सजा

जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस ने आरोपियों को अदालत से सजा और जुर्माना दिलाने का रिकॉर्ड बनाया है। रेल एसपी प्रवीण पुष्कर के अनुसार, मार्च 2025 में टाटानगर रेल थाने में दर्ज आठ मामलों के 11 आरोपियों को सजा हुई, जबकि 51 हजार 600 रुपये जुर्माना हुआ है। उन्होंने बताया कि संपत्ति चोरी के सभी मामले 2024 में मार्च से नवंबर तक दर्ज हुए थे। मालूम हो कि चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम भी चोरी के आरोपियों को पकड़कर रेल पुलिस को सौंपने के साथ केस दर्ज कराती है, लेकिन रेल पुलिस द्वारा अदालत में समय से साक्ष्य पेश करने के साथ गवाहों का परीक्षण कराने से सभी को सजा हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें