Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTatanagar and Chakradharpur Division Transfers 30 Commercial Employees
चक्रधरपुर रेल मंडल में 30 वाणिज्य कर्मचारियों का तबादला
टाटानगर और चक्रधरपुर मंडल के 30 वाणिज्य कर्मचारियों का तबादला किया गया है। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया है, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। वे नए स्थान पर जाने से बचने के लिए प्रयास कर रहे...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 18 April 2025 06:07 PM

टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के 30 वाणिज्य कर्मचारियों का तबादला किया गया है। बुधवार को कार्मिक विभाग ने इसका आदेश जारी किया है। तबादला सूची में ऐसे कई रेल कर्मचारी शामिल हैं, जो वर्षों से टाटानगर समेत अन्य स्टेशनों के बुकिंग, पार्सल व आरक्षण केंद्र में जमे थे। इधर, मुख्यालय से तबादला आदेश के बाद वाणिज्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। रेलकर्मी नए नियुक्ति स्थल को बदलवाने के प्रयास में जुटे हैं ताकि कोल्हान से ओडिशा के दूर-दराज स्टेशनों पर नहीं जाना पड़े। बताया जाता है कि, वाणिज्य कर्मचारियों के तबादला की और सूची बन रही है, जो जल्द जारी होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।