Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTata Workers Union Remembers Former President Professor Abdul Bari s Martyrdom

टीडब्ल्यूयू ने पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर बारी को शहादत दिवस पर याद किया

टाटा वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को अपने पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अब्दुल बारी की शहादत को याद किया। इस अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कई सदस्य शामिल हुए। शाहनवाज आलम ने बताया कि प्रोफेसर...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 29 March 2025 05:39 PM
share Share
Follow Us on
टीडब्ल्यूयू ने पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर बारी को शहादत दिवस पर याद किया

टाटा वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को अपने पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अब्दुल बारी की शहादत को याद किया। यूनियन के कांफ्रेंस रूम में बारी साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष व लेखापाल आमोद कुमार दुबे, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू समेत बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य एवं यूनियन कर्मचारी उपस्थित थे। शाहनवाज आलम ने कहा कि 28 मार्च 1947 को तत्कालीन बिहार में अंतरिम सरकार के विधानसभा स्पीकर तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रोफेसर बारी सड़क मार्ग से पटना जा रहे थे। फतुहा के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को टाटा स्टील का पोंगा बजा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें