Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTata Steel Gamaharia Union Receives Official Recognition from Jharkhand Government

टाटा कामगार यूनियन की नई कमेटी का नाम रजिस्टर बी में दर्ज

टाटा स्टील गम्हरिया की मान्यता प्राप्त टाटा कामगार यूनियन की नई कमेटी को झारखंड सरकार के श्रम विभाग द्वारा मान्यता दी गई है। चुनाव नवंबर 2022 में हुए थे और बीके डिंडा गुट को कानूनी मान्यता मिल गई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 4 April 2025 06:28 PM
share Share
Follow Us on
टाटा कामगार यूनियन की नई कमेटी का नाम रजिस्टर बी में दर्ज

टाटा स्टील गम्हरिया की मान्यता प्राप्त टाटा कामगार यूनियन की नई कमेटी को कार्यकाल के अंतिम समय में झारखंड सरकार के श्रम विभाग ने मान्यता देते हुए रजिस्टर बी में नाम दर्ज कर लिया है। यूनियन का चुनाव नवंबर 2022 में हुआ था। यहां दो गुटों के बीच मान्यता को लेकर घमासान था। हालांकि प्रबंधन ने बीके डिंडा गुट को मान्यता दे दी थी। बीके डिंडा गुट ने अपने गुट को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का नाम रजिस्टर बी में दर्ज करने के लिए श्रमायुक्त सह ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार के पास आवेदन दिया। आखिरकार बीके डिंडा गुट को बड़ी सफलता मिली। ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार ने अब उसकी कार्यकारिणी के नाम को रजिस्ट्रर बी में दर्ज किया कर कानूनी मान्यता दे दी है। झारखंड श्रमिक संघ के अपर निबंधक की ओर से यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री को पत्र लिखकर यह जानकारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि इस यूनियन का कार्यकाल इस साल समाप्त हो रहा है। इस यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें