डीबी सुंदरा रामम बने कॉरपोरेट सर्विसेस के वीपी
टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (रॉ मेटेरियल्स) डीबी सुंदरारामम को उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सर्विसेस) नियुक्त किया गया है। संदीप कुमार को रॉ मेटेरियल्स का उपाध्यक्ष बनाया गया है। चाणक्य चौधरी 1 मई को सेवानिवृत्त...

टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (रॉ मेटेरियल्स) डीबी सुंदरारामम को कंपनी को उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सर्विसेस) के पद पर नियुक्त किया गया है। टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार को रॉ मेटेरियल्स का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को सर्कुलर जारी कर दिया गया। जारी सर्कुलर में कहा गया है कि वर्तमान उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सर्विसेस) चाणक्य चौधरी 36 वर्षों तक कंपनी के विभिन्न पदों पर सेवा देने के बाद 1 मई से सेवानिवृत हो रहे हैं। ये बदलाव 1 मई से प्रभावी होगा। एक अन्य बदलाव कार्पोरेस कम्युनिकेशंस डिपार्टमेंट अब सीइओ सह प्रबंध निदेशक के अधीन होगा। इसके कारण अब चीफ कारपोरेट कम्युनिकेशंस सर्वेश कुमार अब सीधे सीइओ सह एमडी को रिपोर्ट करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।