Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTata Motors Workers Union Celebrates Ratan Tata s Birth Anniversary with Tribute and Festivities

टाटा मोटर्स यूनियन ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने शनिवार को रतन टाटा की जयंती मनाई। इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों और स्कूली बच्चों ने रतन टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में चॉकलेट का वितरण किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 29 Dec 2024 07:12 PM
share Share
Follow Us on
टाटा मोटर्स यूनियन ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से शनिवार को यूनियन के सभागार में रतन टाटा की जयंती मनाई गई। यूनियन पदाधिकारियों, कमेटी मेंबर, प्रबंधन के वरीय अधिकारियों के साथ स्कूली बच्चों समेत महिलाओं ने रतन टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बच्चों में चॉकलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर अंजनी सुत मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, ईआर हेड सौमिक रॉय, एडमिन हेड वीएन सिंह, जीएम राजीव बंसल, संजय सिन्हा, जुवराज संधु, विष्णु दीक्षित, टाउन हेड रजत सिंह, जीजी मंडल, विजय कुमार बट्टू, डॉ. संजय कुमार, डॉ. संजय लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें