स्कूल के रजत जयंती समारोह में छात्राओं का रंगारंग कार्यक्रम
राजस्थान मैत्री संघ जमशेदपुर के आरएमएस हाईस्कूल का रजत जयंती समारोह गीता देवी मदनमोहन अग्रवाला आडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में टाटा फाउंडेशन के सीईओ सौरभ राय शामिल हुए। प्रिंसिपल डॉ. प्रणिता...
सामाजिक एवं क्षैक्षणिक संस्था राजस्थान मैत्री संघ जमशेदपुर के आरएमएस हाईस्कूल खूंटाडिह सोनारी का रजत जयंती समारोह गीता देवी मदनमोहन अग्रवाला आडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में टाटा फाउंडेशन के सीईओ सह टाटा स्टील के सी एसआर विभाग के चीफ सौरभ राय शामिल हुए। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. प्रणिता शुक्ला ने उपलब्धियां को साझा की। स्वागत भाषण राजस्थान मैत्री संघ के अध्यक्ष संजय केडिया और धन्यवाद ज्ञापन संघ के संरक्षक रमेश अग्रवाल ने दिया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने स्कूली बच्चों के प्रयास की सराहना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।