ग्रेजुएट कॉलेज में शुक्ला सिन्हा स्मृति पुरस्कार समारोह
जमशेदपुर के द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेंस में शुक्ला सिन्हा स्मृति पुरस्कार समारोह 2025 का आयोजन हुआ। इस समारोह में रसायन विज्ञान की छात्राओं की उपलब्धियों को मान्यता दी गई। पूर्व विभागाध्यक्ष...
द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेंस जमशेदपुर के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को शुक्ला सिन्हा स्मृति पुरस्कार समारोह 2025 का आयोजन किया गया। इसमें रसायन विज्ञान की छात्राओं की उत्कृष्ट उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान रसायन विज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष स्वर्गीय शुक्ला सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह समारोह शुक्ला सिन्हा की 70वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि डी एनसिन्हा, प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शिनी, संकाय सदस्य, छात्रायें और संस्थान के अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत शुक्ला सिन्हा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने स्वागत भाषण दिया तथा शुक्ला सिन्हा की विरासत और विभाग तथा छात्रों पर उनके गहरे प्रभाव के बारे में सारगर्भित बातें कहीं। इस अवसर पर डॉ अरुंधति दे ने भी अपने अनुभव साझा किए!समारोह का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण था। दिलकश को सत्र 2021-24 के लिए यूजी केमिस्ट्री ऑनर्स कार्यक्रम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए शुक्ला सिन्हा स्मृति ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। अखिला नंदन ने वर्ष 2025 के लिए रसायन विज्ञान के स्नातक कार्यक्रम के अपने पहले वर्ष में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए शुक्ला सिन्हा रनिंग शील्ड प्राप्त की।समारोह का समापन रसायन विज्ञान विभाग की ओर से डॉ. बनश्री दे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।