Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsRPF Arrests Youth for Stone Pelting on Vande Bharat Express After Gambling Dispute

पत्नी से झगड़ा के बाद फेंका वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर, गिरफ्तार

टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने के आरोप में परसूडीह के गदरा निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने जुए में हारने के बाद पत्नी से झगड़ा किया था और फिर ट्रेन पर पत्थर...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 26 Feb 2025 04:50 AM
share Share
Follow Us on
पत्नी से झगड़ा के बाद फेंका वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर, गिरफ्तार

टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने के मामले में परसूडीह के गदरा निवासी युवक को पकड़ा है। आरपीएफ की पूछताछ में सामने आया कि युवक ने जुआ में हारने के बाद पत्नी से झगड़ा किया था। इसके बाद लाइन किनारे जाकर वंदे भारत पर पत्थर फेंकने लगा। युवक से पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि उसने पहले भी तीन बार ट्रेन पर पत्थरबाजी की है। इसके कारण आरपीएफ ने युवक को गुरुवार को वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने के मामले में जेल भेज दिया। अन्य घटनाओं में भी उसका रिमांड कराया जाएगा। ट्रेन पर पत्थर फेंकने से पूर्व युवक की अन्य लोगों से भी मारपीट हुई थी। ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए चक्रधरपुर मंडल के सीनियर कमांडेंट ने जवानों की एक टीम बनाई है। क्योंकि चक्रधरपुर रेल मंडल क्षेत्र में चार महीने के भीतर ट्रेनों पर पत्थरबाजी की दर्जनभर घटना हुई हैं। आरपीएफ ने गदरा के युवक को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें