मुंबई में रतन टाटा की डाक्यूमेंट्री में दिखी महानता
टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन एन टाटा की पहली जयंती शनिवार को मुंबई में मनाई गई। समारोह में टाटा समूह के अधिकारियों, मजदूर नेताओं और कॉरपोरेट जगत की हस्तियों ने भाग लिया। एन चंद्रशेखरन ने रतन टाटा की...

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन एन टाटा की जयंती शनिवार को मुंबई में मनाई गई। रतन टाटा के निधन के बाद यह उनकी पहली जयंती थी। मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर द परफार्मेंस आर्ट्स (एनसीपीए) के प्रेक्षागृह में समारोह शाम 5.30 बजे आयोजित किया गया। इसमें टाटा समूह के अधिकारियों समेत समूह के विभिन्न कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों तथा दूसरे कॉरपोरेट जगत की हस्तियों के साथ जमशेदपुर के मजदूर नेता भी शामिल हुए। समारोह के आरंभ में समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने समारोह को संबोधित किया। उन्होंने रतन टाटा की जीवनी को बताते हुए उनके साथ के अनुभवों को साझा किया। समारोह को सफारी के चेयरमैन तथा एक विदेशी महिला प्रोफेसर ने भी संबोधित किया। सभी ने उनकी कृतियों की चर्चा की। समारोह के दौरान रतन टाटा की जीवनी पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। टाटा वर्कर्स यूनियन तथा टाटा मोटर्स यूनियन समेत विभिन्न यूनियनों को संदेशों को सुनाया गया। अंत में प्रसिद्ध फिल्म संगीतकार महादेवन की प्रस्तुति हुई। समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय आदि भी शामिल हुए। समारोह में करीब 1000 लोग शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।