Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsQuality Check of 63 992 Blankets Delayed in East Singhbhum Due to Holiday

कंबल की जांच टली, फिर से तय होगी तिथि

पूर्वी सिंहभूम में 63,992 कंबलों की गुणवत्ता जांच शुक्रवार को होने वाली थी, लेकिन शब-ए-बारात की छुट्टी के कारण इसे टाल दिया गया है। सभी प्रखंडों से कंबल के नमूने जिला मुख्यालय में भेजे गए हैं। अगर...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 15 Feb 2025 05:51 PM
share Share
Follow Us on
कंबल की जांच टली, फिर से तय होगी तिथि

पूर्वी सिंहभूम में आपूर्ति किए गए 63,992 कंबलों की क्वालिटी की जांच टल गई है। इसकी जांच शुक्रवार को ही होने वाली थी। हालांकि अचानक शब-ए-बारात की छुट्टी होने से अब फिर से नई तिथि तय होगी। कंबलों की क्वालिटी जांच के लिए सभी प्रखंडों व नगर निकायों से कंबल के नमूने जिला मुख्यालय में मंगाए गए हैं। अब उनका वजन कर उन्हें धोया जाएगा। फिर वजन किया जाएगा। धोने के बाद अगर कंबल दो किलो से कम के निकलते हैं तो वह क्वालिटी जांच में फेल हो जाएगा और इसकी रिपोर्ट सामाजिक सुरक्षा विभाग को भेज दी जाएगी। ऐसे में आपूर्तिकर्ता का अंतिम भुगतान रुक सकता है। दरअसल, इस बार कंबलों की आपूर्ति राज्य मुख्यालय से की गई है। इसके कारण जिला प्रशासन का आपूर्ति करने वाली एजेंसी पर सीधा नियंत्रण नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन सिर्फ इसकी रिपोर्ट ही कर सकता है। कंबल देने वाली एजेंसी को 11 जनवरी तक ही जिला को आवंटित कोटे के कंबलों की आपूर्ति करनी थी। परंतु ऐसा नहीं हुआ। 26 जनवरी के बाद भी कंबलों की खेप आती रही। इसके कारण प्रखंडों में अब भी कंबलों की आपूर्ति होती रही है। यही वजह है कि अबतक वितरण की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को नहीं मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें