Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsPolice Arrest Notorious Criminal Banti Guha for Extortion Linked to Sonu Singh in Ranchi Jail

होटवार जेल में बंद सोनू सिंह के लिए रंगदारी मांगने वाला बंटी गुहा गिरफ्तार

रांची की होटवार जेल में बंद सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोप में बंटी गुहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्तौल और रंगदारी में इस्तेमाल सिम कार्ड बरामद हुआ है। बंटी पहले भी कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 22 Dec 2024 06:04 PM
share Share
Follow Us on
होटवार जेल में बंद सोनू सिंह के लिए रंगदारी मांगने वाला बंटी गुहा गिरफ्तार

रांची की होटवार जेल में बंद सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोप में पेशेवर अपराधी बंटी गुहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। उसकी गिरफ्तारी कदमा पुलिस ने मरीन ड्राइव छठ घाट के पास से शुक्रवार देर रात हथियार के साथ की। इसकी जानकारी शनिवार को एसएसपी किशोर कौशल ने अपने कार्यालय में आयेाजित सभागार में मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि इसके पहले पुलिस टीम को देखते ही बंटी भागने लगा था। किसी तरह से उसे खदेड़कर पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि वह हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कदमा, जुगसलाई, सिदगोड़ा, सीतारामडेरा और टेल्को थाने में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। बंटी गुहा के बारे में पूछताछ में पता चला कि वह हाल ही में एक आपराधिक मामले में जेल से जमानत पर बाहर निकला था। परसूडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी का रहने वाला है। इसके पहले वह रंगदारी, चोरी, लूट आदि के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने रंगदारी की मांग में इस्तेमाल सिम कार्ड और मोबाइल को भी बरामद कर लिया है। बंटी ने शहर के कई लोगों से सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगी है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। पुलिस टीम में एसआई उपेंद्र नारायण सिंह, अंकु कुमार, अजीत कुमार, हवलदार अरुण महतो, आरक्षी कार्तिक उरांव, जावेद खान, दीपक कुमार सिंह और दीपक कुमार भट्ट शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें