Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsNo Holidays for Officials During Holi and Ram Navami 2023 - Mandatory Presence Required

होली व रामनवमी में सरकारी अफसरों को नहीं मिलेगी छुट्टी

इस वर्ष होली और रामनवमी के दौरान सरकारी अधिकारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी। उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि अधिकारियों को जिला मुख्यालय में उपस्थित रहना होगा। होली 13-14 मार्च और रामनवमी 6-7 अप्रैल को...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 23 Feb 2025 06:02 PM
share Share
Follow Us on
होली व रामनवमी में सरकारी अफसरों को नहीं मिलेगी छुट्टी

इस वर्ष होली और रामनवमी के दौरान सरकारी अधिकारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी। उपायुक्त ने सभी को पहले ही बता दिया है। ये अलग बात है कि आदेश की भाषा अलग है। 21 फरवरी को जारी पत्र में कहा गया है कि उन्हें दोनों त्योहारो के दौरान जिला मुख्यालय में मौजूद रहना होगा। जाहिर है जब वे जिला मुख्यालय में मौजूद रहेंगे तो छुट्टी कैसे लेंगे। इस वर्ष होली 13 और 14 मार्च जबकि रामनवमी छह और सात अप्रैल को मनाये जाने की संभावना है। इन दोनों पर्वों के दौरान विधि व्यवस्था संधारण हेतु अधिक संख्या में वरीय पदाधिकारी, पदाधिकारी, सुपरवाइजरों और इंजीनियरों की प्रतिनियुक्ति की जाती है। और विधि व्यवस्था कार्य हेतु उनका मुख्यालय में रहना अति आवश्यक होता है। इसलिए इन चारों श्रेणियों के अधिकारियों को इन दोनों पर्वों के दौरान जिला मुख्यालय में ही रहना होगा। विशेष परिस्थिति में वे उपायुक्त से अनुमति लेकर ही जिला मुख्यालय छोड़ सकेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें