Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsNIT Jamshedpur Placement 2024-25 Over 725 Job Offers Highest Package 82 Lakh

एनआईटी जमशेदपुर में तीन विद्यार्थियों को 82 लाख का पैकेज

एनआईटी जमशेदपुर में 2024-25 की प्लेसमेंट प्रक्रिया में 260 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। कुल 725 जॉब ऑफर किए गए, जिसमें उच्चतम पैकेज 82 लाख वार्षिक रहा। संस्थान का औसत पैकेज 12.63 लाख प्रति वर्ष दर्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 24 April 2025 05:04 PM
share Share
Follow Us on
एनआईटी जमशेदपुर में तीन विद्यार्थियों को 82 लाख का पैकेज

एनआईटी जमशेदपुर में प्लेसमेंट की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। वर्ष 2024-25 के एनआईटी जमशेदपुर की प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार कुल 260 से अधिक कंपनियों ने कैंपस का दौरा किया, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न ब्रांच के विद्यार्थियों को कुल 725 जॉब ऑफर किए गए। प्लेसमेंट के दौरान दिया जाने वाला उच्चतम पैकेज 82 लाख वार्षिक रहा। 82-82 लाख का यह पैकेज तीन अलग-अलग ब्रांच के विद्यार्थियों को दिया गया। संस्थान का औसत पैकेज इस बार 12.63 लाख प्रति वर्ष दर्ज किया गया। वहीं, मीडियन पैकेज 11 लाख प्रति वर्ष दर्ज किया गया। प्लेसमेंट के लिए एनआईटी जमशेदपुर आने वाली कुछ शीर्ष कंपनियों में एडोब, अमेजन, एक्सेंचर, डेलॉइट और सैमसंग शामिल थे। एनआईटी जमशेदपुर की ओर से जारी वर्ष 2024-25 की प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार, ब्रांचवर ऑफर किए गए औसत पैकेज की बात करें तो कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग (सीएसई) में 20.24 लाख रुपये प्रति वर्ष का औसत पैकेज दिया गया। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ईसीई) में 15.65 लाख रुपये प्रति वर्ष, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई) में 14.78 रुपये प्रति वर्ष, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई) में 9.30 रुपये प्रति वर्ष, सिविल इंजीनियरिंग (सीई) में 8.22 लाख रुपये प्रति वर्ष का औसत पैकेज दिया गया। संस्थान में इस बार 93.76 प्रतिशत विद्यार्थियों का अबतक प्लेसमेंट हुआ है। इसमें सिविल इंजीनियरिंग के 94.9% विद्यार्थी जॉब ऑफर प्राप्त कर चुके हैं। इसी तरह कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के 93.04% विद्यार्थी लॉक किए गए हैं। इसी तरह इलेक्ट्रिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 90.29% विद्यार्थियों को लॉक किया गया है। जबकि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 92.59 प्रतिशत विद्यार्थी प्लेस किए गए हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 91.50% विद्यार्थी प्लेसमेंट में सफल हुए हैं।

सीएसई, ईई और ईसीई के विद्यार्थियों को टॉप पैकेज

एनआईटी जमशेदपुर में इस बार तीन ब्रांच के विद्यार्थियों को सर्वाधिक 82 लाख प्रति वर्ष का पैकेज ऑफर किया गया। इसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) एवं इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग (ईई) के विद्यार्थियों को 83 -83 लाख का सर्वाधिक पैकेज दिया गया है। इसी तरह सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को इस बार 18 लाख प्रति वर्ष का सर्वाधिक पैकेज दिया गया है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में भी 18 लाख प्रति वर्ष का सर्वाधिक पैकेज मिला है। इसी तरह मेटलर्जिकल एंड मटेरियल इंजीनियरिंग में 17 लाख का सर्वाधिक पैकेज दिया गया है। वहीं, प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में 14.1 लाख प्रति वर्ष का सर्वाधिक पैकेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें