Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsNishan Yatra on March 10 Celebration with Mehndi and 56 Offerings to Shyam Baba

महिलाओं ने रचाई श्याम नाम की मेहंदी, निशान यात्रा आज

श्याम रात्रि निशान यात्रा समिति 10 मार्च को निशान यात्रा निकालेगी। समिति की महिलाओं ने शुभ कार्य के लिए मेहंदी रचाई। यात्रा में 56 भोग और 36 व्यंजन चढ़ाए जाएंगे, जिनमें खीर, चूरमा, दाल बाटी, और अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 10 March 2025 06:17 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं ने रचाई श्याम नाम की मेहंदी, निशान यात्रा आज

श्री श्याम रात्रि निशान यात्रा समिति की ओर से 10 मार्च सोमवार को निशान यात्रा निकली जाएगी। रविवार को समिति की महिलाओं ने श्याम नाम की मेहंदी रचाई। समिति के अनिल मोदी ने बताया कि मेहंदी वैभव, समृद्धि एवं प्रेम का प्रतीक है। महिलाएं किसी भी शुभ कार्य के पूर्व मेहंदी लगाना शुभ मानती हैं। मंडल की महिलाओं ने एक स्थान पर एकत्रित होकर एक-दूसरे के हाथों में मेहंदी रचाई। निशान यात्रा में श्याम प्रभु को 56 भोग एवं 36 व्यंजन चढ़ाए जाएंगे। यह 36 व्यंजन भी समिति की महिलाएं घरों में तैयार करेंगी। भोग में महिलाएं खीर, चूरमा, दाल बाटी, दिलकुसार, मूंग दाल का शीरा, साबूदाना की खिचड़ी, फ़ाफ़रा की पकौड़ी, गोंद के लड्डू एवं अन्य पकवान शामिल हैं। शाम 6 बजे पुरोहित निशान की विशेष पूजा करेंगे। श्याम बाबा की आरती के बाद शाम 7 बजे निशान यात्रा साकची शिव मंदिर से शुरू होगी, जो जुगसलाई बैकुंठ धाम मंदिर में समाप्त होगी। यात्रा के सफल आयोजन की तैयारी में अनिल मोदी, विमल अग्रवाल, अनिल रिंगसिया, रतन मंगोटिया, नितेश अग्रवाल, सुनील खंडेलवाल, विष्णु जगनानी, मनोज मोदी व अन्य सक्रिय हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।