राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
जमशेदपुर में श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बीएड और डीएलएड के विद्यार्थियों ने मॉडल और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम का...

जमशेदपुर। श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएड तथा डीएलएड के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीनतम खोजों को प्रोत्साहित करने तथा छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आशीष कुमार पांडा (वैज्ञानिक एनएमएल) उपस्थित थे। उन्होंने अपने संभाषण में विकसित भारत के निर्माण में विज्ञान और तकनीक की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि भारत बहुत तेजी के साथ विकसित भारत बन रहा है। सूचना और प्रौद्योगिकी का विकास एक नये भारत का निर्माण करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।