Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsMarket Committee Begins Auction for Five Haat Locations in Jamshedpur for FY 2025-26

बाजार समिति के पांच हाटों की बंदोबस्ती आज से, एक साथ बढ़ी तीन साल की राशि

जमशेदपुर में बाजार समिति के पांच हाटों की बंदोबस्ती आज से शुरू हो रही है। इसमें परसूडीह, बागबेड़ा, घाघीडीह, जुगसलाई और मानगो शामिल हैं। इस बार तीन साल बाद बंदोबस्ती राशि में बढ़ोतरी हो रही है। परसूडीह...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 18 March 2025 11:42 AM
share Share
Follow Us on
बाजार समिति के पांच हाटों की बंदोबस्ती आज से, एक साथ बढ़ी तीन साल की राशि

जमशेदपुर।बाजार समिति के पांच हाटों की बंदोबस्ती आज से शुरू होने जा रही है। यह बंदोबस्ती वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए हो रही है। इन पांच हाटों में परसूडीह, बागबेड़ा, घाघीडीह, जुगसलाई और मानगो शामिल हैं। बाजार समिति कार्यालय में बंदोबस्ती की प्रक्रिया होगी। पहले दिन परसूडीह और बागबेड़ा हाट की बंदोबस्ती है। कल से घाघीडीह, जुगसलाई और मानगो हाट की बंदोबस्ती होगी। इस बार के बंदोबस्ती की खास बात यह है कि हाट की बंदोबस्ती राशि में बढ़ोतरी तीन साल बाद हो रही है। जबकि नियमानुसार यह हर साल होना चाहिए था। इसके कारण तीन वर्षों के दौरान होने वाली बढ़ोतरी का औसत निकालकर इस बार की बंदोबस्ती राशि तय की गई है। बंदोबस्ती या जमानत राशि के नजरिये से देखें तो सबसे महंगा हाट परसूडीह है। इसकी न्यूनतम बंदोबस्ती राशि 14 लाख, एक हजार, 407 हजार रुपए तय हुई है। दूसरे नंबर पर मानगो हाट है। इसकी बंदोबस्ती राशि नौ लाख, सात हजार, 67 रुपए है। बागबेड़ा हाट चार लाख तैंतालीस हजार 561 रुपए, जुगसलाई हाट दो लाख, एक हजार, 136 रुपए जबकि घाघीडीह हाट मात्र 73 हजार 77 रुपए का है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें