Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsLeadership Insights Workshop at BE College of Engineering and Technology with Tata Workers Union

संस्थान की सफलता को दूरदर्शी नेतृत्व अनिवार्य : चौधरी

बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में टाटा वर्कर्स यूनियन के साथ रविवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 31 March 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
संस्थान की सफलता को दूरदर्शी नेतृत्व अनिवार्य : चौधरी

बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी घुटिआ में टाटा वर्कर्स यूनियन के साथ लीडरशिप इनसाइट्स पर रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। अपने सम्बोधन में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कॉलेज की आधारभूत संरचना की सराहना की और उन्होंने नेतृत्व की विशिष्टताओं पर चर्चा करते हुए जोर दिया कि किसी भी संस्थान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए दूरदर्शी नेतृत्व अनिवार्य है। यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने नेतृत्व और औद्योगिक क्रांति पर प्रकाश डाला। यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने कॉलेज के विभिन्न उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रों को तकनीक और औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नए-नए विषयों की पढ़ाई हो रही है, जो उपयोगी होगी। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन डॉ. शिव कुमार सिंह, बिहार एसोसिएशन के महासचिव सीपीएन सिंह, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार रॉय एवं शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व कॉलेज प्रबंधन की ओर से यूनियन के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रत्यंचा प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन मैकेनिकल विभाग की प्रोफेसर सुश्री मनोरमा सिंह ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें