Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsLabor Commissioner Issues Notice to Tata Steel Vendor OWM Logistics Over Wage Complaints
टाटा स्टील के वेंडर को श्रम विभाग का नोटिस
श्रम अधीक्षक ने टाटा स्टील के वेंडर ओडब्ल्यूएम लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया है। जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ ने विनोद कुमार और 30 अन्य कामगारों के वेतन भुगतान की शिकायत की है। इसकी...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 18 Feb 2025 06:38 PM

श्रम अधीक्षक ने टाटा स्टील प्रबंधन के जरिये टाटा स्टील के वेंडर ओडब्ल्यूएम लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया है। श्रम अधीक्षक ने जारी नोटिस में कहा है कि जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ ने विनोद कुमार एवं 30 अन्य कामगारों के वेतन भुगतान आदि की शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायतों की जांच के लिए 20 फरवरी को 12 बजे कार्यालय में वार्ता आयोजित की गयी है। इसमें प्रबंधन को कागजातों के साथ समय पर उपस्थित होने को कहा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।