Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJharkhand Teachers Union Plans Protest for Promotion Issues

बोड़ाम में शिक्षक संघ की बैठक, आंदोलन का ऐलान

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पटमदा-बोड़ाम अंचल की बैठक में शिक्षकों ने 21 सितंबर को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई। प्रोन्नति नहीं मिलने के कारण शिक्षक धरना देंगे, जो...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 14 Sep 2024 12:25 PM
share Share

बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बांकादा में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पटमदा-बोड़ाम अंचल की संयुक्त बैठक डॉ. समीर कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 21 सितंबर से झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्वी सिंहभूम की ओर से जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। प्रदर्शन में अधिक से अधिक शिक्षकों को शामिल होने की बात कही गई। सूची तैयार होने के बावजूद प्रोन्नति नहीं देने के कारण शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है। 21 सितंबर को जिला कार्यालय से प्रोन्नति संबंधित ठोस लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर धरना-प्रदर्शन क्रमिक अनशन के रूप में परिवर्तित होगा। प्रत्येक प्रखंड विभिन्न तिथियों को धरना में शामिल होंगे। 24 सितंबर को बोड़ाम-पटमदा के शिक्षक शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से अनिल कुमार गिरि, पशुपति महतो, गोपाल कृष्ण साव, अमिय दत्त, देवेन्द्र नाथ सिंह, यशवंत सिंह, राखाल रजक, दुखुराम सिंह, जगदीश प्रसाद मंडल, कृष्ण चंद्र दास, वीरेश नायक, मंगल सिंह, सुधीर चंद्र मुर्मू , सीमा रानी महतो व दिलीप कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें