कोल्हान में 882 घरों पर बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी
झारखंड बिजली वितरण निगम ने कोल्हान के तीन जिलों में 882 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 103 लोगों पर बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए और उन पर 12.32 लाख का जुर्माना लगाया गया। जमशेदपुर में 398 और...

झारखंड बिजली वितरण निगम ने शुक्रवार को कोल्हान के तीनों जिलों में 882 जगहों पर छापेमारी की। कोल्हान के घाटशिला, मानगो, जमशेदपुर, चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला, आदित्यपुर विद्युत डिवीजन के घरों में छापेमारी की। इसमें 103 लोगों पर बिजली चोरी का मामला विभिन्न थानों में दर्ज किया गया है। आरोपियों पर 12.32 लाख का जुर्माना लगाया गया है। महाप्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि जमशेदपुर सर्किल में 398 घरों में छापेमारी की गई, 50 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। सभी पर 9.37 लाख का जुर्माना लगाया गया। चाईबासा सर्किल में 484 घरों में छापेमारी की गई, जिसमें 53 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है।
चाईबासा सर्किल में 2.94 लाख जुर्माना लगाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।