Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJharkhand Police Association Elections Rahul Kumar Murmu Leads Campaign Team

पुलिस एसोसिएशन के चुनाव के लिए जमशेदपुर में प्रचार

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के 28 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार टीम जमशेदपुर पहुंची। प्रांतीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल कुमार मुर्मू ने अपनी टीम के साथ बैठक की। उन्होंने सदस्यों के मान-सम्मान...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 23 Feb 2025 06:21 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस एसोसिएशन के चुनाव के लिए जमशेदपुर में प्रचार

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के 28 फरवरी को होने वाले केंद्रीय पदाधिकारियों के चुनाव के लिए प्रचार करने वाली टीम शहर पहुंची। सीसीआर स्थित पुलिस कार्यालय में टीम ने बैठक की। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल कुमार मुर्मू ने अपनी टीम के साथ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहित कुमार रजक, अशोक कुमार तिवारी, महामंत्री पद के प्रत्याशी संजीव कुमार, संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी संतोष कुमार महतो व राकेश कुमार पांडेय, संगठन सचिव पद के प्रत्याशी मंटू कुमार साहू के साथ प्रचार किया। उनका जमशेदपुर जिला, रेल जमशेदपुर, जैप 6 जमशेदपुर, सीटीसी मुसाबनी, आईआरबी 2 मुसाबनी के शाखा पदाधिकारी व सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान राहुल कुमार मुर्मू एवं संतोष कुमार महतो के टीम को जमशेदपुर के वोटरों ने प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का भरोसा दिलाया। प्रांतीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल कुमार मुर्मू समेत टीम के सभी प्रत्याशियों ने बारी-बारी से बैठक के दौरान अपने विचारों को रखा। राहुल कुमार कहा कि सभी सदस्यों के मान सम्मान, लंबित मामलों का निष्पादन, सदस्यों के क्वालिटी लाइफ, आधारभूत संरचना आदि पर विशेष फोकस करना टीम की प्राथमिकता है। उन्होंने अपने टीम के सदस्यों को जीत दिलाने की अपील की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें