Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur FC U-15 Dominates OFC 8-1 with Marshall Hembram s Hat-trick

मार्शल हेम्ब्रम के चार गोल से जेएफसी अंडर-15 की धमाकेदार जीत

जमशेदपुर एफसी अंडर-15 ने गुरुवार को ओएफसी को 8-1 से हराया। मार्शल हेम्ब्रम ने चार गोल किए, जिसमें एक हैट्रिक शामिल है। इस जीत के साथ जेएफसी ने जूनियर लीग में ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अगले...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 4 April 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
मार्शल हेम्ब्रम के चार गोल से जेएफसी अंडर-15 की धमाकेदार जीत

मार्शल हेम्ब्रम के शानदार चार गोल की बदौलत जमशेदपुर एफसी अंडर-15 ने गुरुवार को कदमा फ्लैटलेट ग्राउंड में आयोजित जूनियर लीग में ओएफसी को 8-1 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ जेएफसी ने ग्रुप में छह अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। मैच की शुरुआत से ही जमशेदपुर एफसी ने आक्रामक तेवर दिखाए। 9वें मिनट में मार्शल ने पहला गोल किया। 10वें मिनट में आयुष ने स्कोर 2-0 कर दिया। 33वें मिनट में मार्शल ने अपना दूसरा गोल दागा। 38वें मिनट में चरण सोरेन के गोल से हाफटाइम तक स्कोर 4-0 हो गया।

मार्शल की हैट्रिक और जीत की मुहर

69वें मिनट में मार्शल ने अपनी हैट्रिक पूरी की। 80वें मिनट में चौथा गोल दागा। ओएफसी ने एक गोल किया, लेकिन 88वें मिनट में मोटे और 90 मिनट में इंद्राज के गोल ने जीत को और जोरदार बना दिया। जमशेदपुर एफसी अंडर-15 ने अबतक दो मैचों में 13 गोल किए हैं। अब 5 अप्रैल को यूनाइटेड स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें