Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur FC Signs Former U-19 Striker Manveer Singh to Strengthen Attack

जमशेदपुर एफसी ने स्ट्राइकर मनवीर सिंह को किया टीम में शामिल

जमशेदपुर एफसी ने पूर्व अंडर-19 स्ट्राइकर मनवीर सिंह को एक सीजन के लिए साइन किया है। 23 वर्षीय मनवीर ने विभिन्न स्तरों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और फुटबॉल खेलने वाले परिवार से आते हैं। उनका...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 13 Sep 2024 11:54 AM
share Share

जमशेदपुर एफसी ने भारत के पूर्व अंडर-19 स्ट्राइकर मनवीर सिंह को एक सीजन के लिए साइन कर अपनी आक्रामक लाइन को मजबूत किया है। पंजाब से आने वाले 23 वर्षीय मनवीर सिंह नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी से जुड़े और फिर उन्होंने अलग अलग स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। मनवीर की प्रतिभा को पहली बार पंजाब में उनके अकादमी के दिनों में पहचाना गया था, जब उन्हें अंडर-17 विश्व कप कैंप के लिए चुना गया था। उन्होंने वानुअतु में आयोजित ओएफसी डेवलपमेंट टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-19 टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है और सऊदी अरब में आयोजित एएफसी अंडर-19 क्वालीफायर 2018 टीम का हिस्सा थे। उन्होंने शीर्ष क्लब में खेलकर कई पुरस्कार जीते। अपने तेज गोल स्कोरिंग, सहज ज्ञान के लिए वे जाने जाते हैं। वे जरूरत पड़ने पर अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हैं और उन्हें विंगर और स्ट्राइकर दोनों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। फुटबॉल खेलने वाले परिवार से आने वाले मनवीर ने चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी में पढ़ाई की और फिर ओजोन एफसी में चले गए, जहां उन्होंने अपना पेशेवर डेब्यू किया और आठ मैचों में तीन गोल किए। केरला ब्लास्टर्स एफसी के साथ एक छोटी अवधि के बाद उन्हें 2019-20 आई-लीग सीजन के लिए इंडियन एरोज को लोन पर दिया गया। नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी में मनवीर ने दिल्ली एफसी और एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड में लोन अवधि के साथ तीन सीजन बिताए। जमशेदपुर एफसी 17 सितंबर को एफसी गोवा के खिलाफ एक मैच के साथ अपने आईएसएल अभियान का शुरुआत करेगी। सीजन का पहला घरेलू मैच 21 सितंबर को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा, जहां जमशेदपुर एफसी का सामना मुंबई एफसी से होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें