महिलाओं के आर्थिक विकास से सशक्त होगा समाज : सरयू
जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 'स्त्रीधन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि सरयू राय ने कहा कि महिलाओं...
जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वीमेन्स क्लब और हाईटेक कैपिटल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को 'स्त्रीधन' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, आर्थिक भागीदारी और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था।इस मौके पर मुख्य अतिथि सरयू राय ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना समाज के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे आर्थिक क्षेत्र में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करें और परिवार से लेकर समाज तक अपनी भूमिका को और सशक्त बनाएं।कार्यक्रम के दौरान मुंबई की जानी-मानी एनएलपी प्रैक्टिशनर और कथाकार मीनाक्षी दुबे ने अपनी प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और सशक्तिकरण के लिए प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि आज के समय में महिलाओं को वित्तीय योजना और संपत्ति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और भविष्य की किसी भी चुनौती का सामना कर सकें।मीनाक्षी दुबे ने यह भी बताया कि पिछले एक दशक में महिलाओं की सोच और आर्थिक भागीदारी में बड़ा बदलाव आया है, लेकिन घरेलू हिंसा और वित्तीय निर्भरता जैसी समस्याओं से वे अब भी पूरी तरह से मुक्त नहीं हो सकी हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि महिलाएं वित्तीय मामलों की समझ रखते हुए खुद के भविष्य को सुरक्षित करें।सम्माननीय अतिथियों के रूप में अशोक गोयल और अभिषेक भालोटिया ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन वीमेन्स क्लब की अध्यक्ष रीना अनिल वेदागिरी, सचिव पूजा भालोटिया और कोषाध्यक्ष मधु सिंह ने किया। इस दौरान कोर कमेटी के सदस्य शीतल, कृष्णा, ईशा, मुस्कान, पूनम, सीमा, अर्ची, श्रद्धा, कमल और पूरबी घोष ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और वक्ताओं को सम्मानित किया गया। जमशेदपुर वुमन्स क्लब और हाईटेक कैपिटल ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य जारी रखा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।