Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsInternational Women s Day Celebration Warrior of Kolhan Honors NCC Cadets for Excellence

पूर्व सैनिक संगठन ने एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर द वॉरियर ऑफ कोल्हान ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें वीमेंस यूनिवर्सिटी की कैडेट्स अदिति कुमारी, अनमोल परी मिश्रा, हेमंती...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 10 March 2025 06:21 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व सैनिक संगठन ने एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिकों की संस्था द वॉरियर ऑफ कोल्हान की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम सह नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वीमेंस यूनिवर्सिटी की केयरटेकर ऑफिसर सीटीओ प्रीति और एनसीसी कैडेट्स को उनके अनुकरणीय योगदान और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स अदिति कुमारी, अनमोल परी मिश्रा, हेमंती पातर और चांदमनी प्रधान को पुरस्कृत किया गया। इन्हें यह सम्मान रिपब्लिक डे परेड एवं यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (रूस और भूटान) में उनकी उत्कृष्ट भागीदारी के लिए दिया गया। चारों कैडेट्स ने 2023, 2024 और 2025 की गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया है। इसके अतिरिक्त, अदिति कुमारी को 2023 में रूस और अनमोल परी मिश्रा को 2024 में भूटान के लिए यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ। कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने एनसीसी कैडेट्स एवं केयरटेकर ऑफिसर को शुभकामनाएं दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।