डुमरिया की 10 पंचायतों में मना महिला दिवस
श्रमजीवी महिला समिति और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ने शनिवार को डुमरिया प्रखंड की 10 पंचायतों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस वर्ष की थीम 'कार्यवाही में तेजी लाना' थी, जिसका...

श्रमजीवी महिला समिति की ओर से संचालित ग्राम स्वशासन अभियान एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को डुमरिया प्रखंड की सभी 10 पंचायतों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष महिला दिवस की थीम कार्यवाही में तेजी लाना है। यानी महिलाओं के हक, समानता, सम्मान, आजीविका, सुरक्षा एवं विकास के लिए कार्यवाही में तेजी लाना। इसी थीम को ध्यान में रखते हुए शनिवार को परियोजना के सभी कार्यकर्ताओं ने महिला सभा का आयोजन किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी के कार्यकर्ता, समूह की दीदियों, पंचायती राज सदस्य एवं ग्रामीणों का सहयोग रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।