तुलसी भवन में सुमन की मुझे टूटने दो कविता संग्रह का विमोचन
साहित्यिक संस्था हुलास ने तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में डॉ. अशोक अविचल और प्रसेनजीत तिवारी जैसे अतिथि उपस्थित रहे। वरिष्ठ कवि शेषनाथ सिंह शरद को हुलास...

साहित्यिक संस्था हुलास की ओर से तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में स्थापना दिवस के रूप में हुलास दिवस समारोह का वार्षिक आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अशोक अविचल, विशिष्ट अतिथि प्रसेनजीत तिवारी, हुलास के संस्थापक अध्यक्ष हरकिशन सिंह चावला, वर्तमान अध्यक्ष श्यामल सुमन मंच पर उपस्थित थे। साहित्य जगत में लम्बे समय तक सार्थक योगदान के लिए वरिष्ठ कलमकार शेषनाथ सिंह शरद को हुलास गौरव सम्मान 2025 प्रदान किया गया। साथ ही साथ आस्था हाईटेक सिटी सोनारी निवासी साहित्यकार सुमन कुमार झा द्वारा लिखित कविता संग्रह मुझे टूटने दो का विमोचन भी हुआ। पुस्तक विमोचन और हुलास गौरव सम्मान के साथ होली मिलन सह कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ।
अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया। मां शारदे की आराधना डॉ. रागनी रंजन ने प्रस्तुत की। हुलास के कार्यों की तमाम गतिविधियों की जानकारी हरिकिशन चावला द्वारा दी गई। स्वागत भाषण वर्तमान अध्यक्ष श्यामल सुमन ने दिया। सम्मानित कवि शेषनाथ सिंह शरद के जीवन के बारे में बिजय सिंह बेरुक व संध्या सिन्हा ने दिया। तमाम अतिथियों द्वारा शेष नाथ शरद को सम्मान प्रदान किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक अविचल और प्रसेनजीत तिवारी ने अपने संबोधन में हुलास के इस प्रयास की सराहना की। दूसरे सत्र में होली मिलन सह कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। इस दौरान डॉ. संध्या सूफी, दीपक वर्मा दीप, बिजय नारायण सिंह बेरुक, नवीन अग्रवाल, अजय मुस्कान, जयप्रकाश, लता मानकर, शोभा किरण इनायत, माधवी उपाध्याय, निवेदिता श्रीवास्तव, वीणा पांडेय, मनीष वंदन, मनीष कुमार, राजीव कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर हुलास परिवार के सभी साहित्यकार व कवि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नवीन अगवाल और धन्यवाद ज्ञापन अजय मुस्कान ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।