Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरHo Language Inclusion in Eighth Schedule Awareness Program Organized by Tribal Ho Society

14 को जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन की तैयारी में जुटा हो समाज

हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आदिवासी हो समाज युवा महासभा द्वारा आयोजित किया गया। 14 सितम्बर को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन के लिए अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 19 Aug 2024 12:24 PM
share Share

हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड़ की अध्यक्षता में आदिवासी हो समाज भवन गोलमुरी में रविवार को हुआ। इस दौरान बताया गया कि 14 सितम्बर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर निर्धारित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु लगातार प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यकम आयोजित किया जा रहा है। अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की रणनीति तय की गई है। प्रत्येक ग्राम या बस्ती से 10 व्यक्तियों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लोगों से सामाजिक, आर्थिक एवं सांगठनिक सहयोग की मांग की गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरुली ने बताया कि 13 सितम्बर को सेमिनार का आयोजन किया गया है, ताकि भाषा प्रेमी युवाओं, आन्दोलनकारियों से संवाद किया जा सके। 14 सितम्बर को जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन होगा।

इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड, उपाध्यक्ष सुरा बिरुली, महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम, गोमिया सुंडी, दुर्गा चरण बारी, शिव कुमार हांसदा, रवि सवैयां, उपेन्द्र बानरा, राय सिंह बिरुवा, पुष्पा हेम्ब्रम, जमुना बोदरा, जमादार बिरुली, लादू देवगम, संचिता हेम्ब्रम, सुनीता मेलगांडी, बुधन सिंह बानरा, निक्कू कुदादा, चैतन्य पुरती, सुशील सवैयां, पाथर दिग्गी, बीर सिंह हेम्ब्रम आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें