जीण माता का 19वां वार्षिक महोत्सव 25 को, 1501 महिलाएं करेंगी मंगल पाठ
श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्वारा 25 मार्च को साकची धालभूम क्लब मैदान में 19वां वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ 1501 महिलाओं द्वारा किया जाएगा। प्रसिद्ध...

शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर की ओर से साकची धालभूम क्लब मैदान (श्री अग्रसेन भवन के सामने) में 25 मार्च को जीण माता का भव्य 19वां वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दोपहर में मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ और संध्या में भजनों की अमृतवर्षा होगी। मंगल पाठ 1501 महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इसके लिए बाहर से प्रसिद्ध 11 कलाकार शहर आ रहे हैं, जो संगीतमयी नृत्य नाटिका (देवान्जली डांस ग्रुप के कलाकारों) की प्रस्तुति के साथ पाठ करेंगें। साथ ही कोलकाता के कारीगरों द्वारा फूलों से माता का भव्य दरबार सजाया जाएगा। इस संबंध में श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर के विनोद खन्ना एवं सुनील देबुका ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महोत्सव को लेकर संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि मंगल पाठ के लिए कूपन वितरण शुरू कर दिया गया है। कूपन के लिए कोई भी भक्त संस्था के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।