Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsFarmers Encouraged to Cultivate Papaya for Quick Profits Amid Agricultural Disinterest

पपीता की खेती से जेब भरेंगे जिले के किसान

किसानों को पपीते की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि वे कम समय में अधिक आय कमा सकें। जिले के 500 से अधिक किसान इससे लाभान्वित होंगे। पपीता के पौधों को बढ़ावा देने के लिए उन्हें वित्तीय सहायता...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 25 Feb 2025 05:05 AM
share Share
Follow Us on
पपीता की खेती से जेब भरेंगे जिले के किसान

खेती से मुंह मोड़ रहे किसानों को कम समय में अच्छी आय के लिए पपीते की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिले के करीब 500 से अधिक किसान इससे लाभान्वित होंगे। मौसम और बाजार में अच्छा मुनाफा नहीं होने के कारण जिले में किसानों की कृषि के प्रति अरुचि देखते हुए विभाग उन्हें अधिक मुनाफा दिलाकर खेती से जोड़े रखने का प्रयास कर रहा है। इस क्रम में उन्हें कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने के उद्येश्य से विभाग द्वारा किसानों को पपीता की खेती कराई जाएगी। इसके लिए उन्हें पपीता के पौधे को बढ़ावा देने के लिए पैसा भी दिया जाएगा। इसके लिए किसान द्वारा ही पौधे भी तैयार किए जाएंगे और उन्हीं के यहां से अन्य किसानों को पौधा भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस बार जिले के किसानों को करीब 55 हजार पपीता के पौधे दिए जाएंगे। जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा ने बताया कि कुछ महीने में पौधा तैयार होकर फल देने लगता है, जिसे किसान बाजार में जाकर आसानी से बेच सकेंगे। इससे किसानों को कम समय में ही अधिक मुनाफा भी होगा। मौसम में थोड़े बहुत बदलाव से इसके फसल पर कोई खास बदलाव भी नहीं आएगा। जानकारों के अनुसार, एक पेड़ में करीब 40 किलो तक पपीता का उत्पादन हो जाता है। ऐसे में किसान एक-एक पेड़ से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। हरी सब्जी की तरह एक ही दिन में पपीता खराब भी नहीं होगा। खास बात है कि कच्चा और पक्का पपीता भी बाजार में आसानी से बेचा जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें