Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsElectricity Theft Crackdown in Kolhan 92 Arrested 24 69 Lakhs Fined

कोल्हान : बिजली चोरी में सौ लोगों पर 24.69 लाख का जुर्माना

जमशेदपुर में बिजली विभाग ने 845 जगहों पर छापेमारी की, जिसमें 92 लोगों को बिजली चोरी के आरोप में पकड़ा गया। इन पर 24.69 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जमशेदपुर अंचल में 422 स्थानों पर छापेमारी हुई,...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 8 May 2025 11:53 AM
share Share
Follow Us on
कोल्हान : बिजली चोरी में सौ लोगों पर 24.69 लाख का जुर्माना

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे कोल्हान में बिजली विभाग की टीम ने 845 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 92 लोगों को बिजली चोरी में पकड़ा गया और अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं, इन लोगों पर 24.69 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया। बिजली जीएम अजीत कुमार ने बताया कि कोल्हान में बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी की गई है। जमशेदपुर अंचल में 422 जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें 47 लोग चोरी से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़े गए। इनसे 8.06 लाख जुर्माना वसूला गया। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चाईबासा अंचल में 423 लोगों के घरों में छापामारी हुई, जिसमें 45 के खिलाफ केस दर्ज करते हुए 16.62 लाख जुर्माना वसूला गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें