Congress Criticizes BJP and Tata Steel Over Traffic Jam Issues in Jamshedpur शहर जाम से बेहाल, कांग्रेस ने छेड़ा ओवरब्रिज निर्माण का आंदोलन, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsCongress Criticizes BJP and Tata Steel Over Traffic Jam Issues in Jamshedpur

शहर जाम से बेहाल, कांग्रेस ने छेड़ा ओवरब्रिज निर्माण का आंदोलन

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने भाजपा और टाटा स्टील पर शहर में जाम समस्या को लेकर हमला किया। उन्होंने कहा कि एग्रिको से साकची गोलचक्कर तक सड़क निर्माण नहीं हुआ है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 14 June 2025 06:00 PM
share Share
Follow Us on
शहर जाम से बेहाल, कांग्रेस ने छेड़ा ओवरब्रिज निर्माण का आंदोलन

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को हुई प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने शहर में जाम समस्या को लेकर भाजपा, टाटा स्टील और जनप्रतिनिधियों को घेरा। उन्होंने कहा कि एग्रिको से साकची गोलचक्कर तक न तो फोरलेन सड़क बनी, न ही ओवरब्रिज, जिससे लोग जाम से त्रस्त हैं। दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए रघुवर दास ने बाराद्वारी से भालूबासा तक ओवरब्रिज बनाने की घोषणा की थी, परंतु कार्यान्वयन नहीं हुआ। चुनाव में सरयू राय ने इस मुद्दे को उठाया, लेकिन विधायक बनने के बाद वे भी असफल रहे।

टाटा स्टील प्रबंधन ने भी इस मार्ग की दशा सुधारने में गंभीरता नहीं दिखाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला कांग्रेस इस सड़क पर ओवरब्रिज या फोरलेन निर्माण के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि साकची गोलचक्कर, एग्रिको, भालूबासा और बाराद्वारी के जाम से परेशान लोगों से उन्होंने लगातार तीन दिन संवाद किया और जनता की व्यथा जानी। झारखंड में कांग्रेस सत्ता में भागीदार है, इसलिए इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों से बात की जाएगी। टाटा स्टील प्रबंधन से भी संवाद कर ठोस कार्रवाई की मांग होगी। अगर फिर भी समाधान नहीं निकला तो कांग्रेसी सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे। जिलाध्यक्ष ने सुंदरनगर और करनडीह को भी ओवरब्रिज निर्माण के लिए उपयुक्त बताया और इन स्थलों पर भी सरकार से तत्काल पहल की मांग की। उन्होंने टिनप्लेट से बारीडीह तक बनी फोरलेन सड़क की तुलना में साकची रोड पर ज्यादा यातायात का हवाला देते हुए कहा कि इसे प्राथमिकता में लेना चाहिए। दुबे ने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्कूलों में बंगला, उड़िया, भोजपुरी, मैथिली, अंगिका जैसी भाषाओं की पढ़ाई तत्काल शुरू करे। इस मांग को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिलेगा, ताकि सभी भाषाओं को सम्मान मिल सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।