Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरConfederation of All India Traders Elects New National Executives in Nagpur Meeting

सुरेश सोंथालिया बने कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की दो दिवसीय बैठक नागपुर में हुई। इसमें राउरकेला के बृजमोहन अग्रवाल को चैयरमैन और सुरेश सोंथालिया को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव चुना गया। सभी राज्यों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 25 Aug 2024 12:02 PM
share Share

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नागपुर में हुई दो दिवसीय बैठक में राउरकेला के बृजमोहन अग्रवाल को चैयरमैन, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और कोल्हान के संगठन प्रभारी किशोर गोलछा को राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया। यह बैठक नागपुर में 21 एवं 22 अगस्त को हुई। नागपुर के बीसी भरतिया को अध्यक्ष एवं चांदनी चौक दिल्ली के सांसद प्रवीण खंडेलवाल को महासचिव चुना गया। बैठक में सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिसमें लगभग 8 करोड़ व्यवसायियों की समस्याओं पर चर्चा हुई एवं समाधान पर मंथन किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी संबोधित किया। स्मृति ईरानी ने महिला व्यापारी को सशक्त करने की बात कही। नागपुर से लौटने पर जमशेदपुर में विभिन्न व्यवसायियों संगठनों, सीए, एडवोकेट एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सोंथालिया का स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख रूप से चैम्बर के पूर्व महासचिव भरत वसानी, महेश सोन्थालिया, दिलीप गोलछा, सांवरमल शर्मा, सुधीर सिंह, विनोद शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें