अचला सप्तमी पर भगवान भास्कर की विधि-विधान से हुई पूजा
सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा ने अचला सप्तमी पर एग्रिको शिव मंदिर में भगवान भास्कर की पूजा की। 70 वर्ष से अधिक आयु के 15 अभिवावकों को भास्कर श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। चित्रांकन...

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की ओर से अचला सप्तमी पर एग्रिको शिव मंदिर में इष्टदेव भगवान भास्कर की पूजा की गई। दिनेश मिश्रा ने विधि-विधान से पूजन कराया। मौके पर विभिन्न स्थानों से शाकद्वीपीय बंधु सपरिवार उपस्थित हुए। कार्यक्रम में 70 वर्ष से अधिक आयु के 15 अभिवावकों को भास्कर श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता के 6 विजेता बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। महासभा के संरक्षक चंद्रशेखर मिश्रा ने समाज में दहेज रहित विवाह पर जोर दिया। अध्यक्ष संजय मिश्रा ने अचला सप्तमी पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह का संचालन सतीश कुमार भास्कर ने किया। समारोह को सफल बनानें में रवींद्र मिश्रा, रमाकांत पाठक, सुबोध पाठक, संजीव पाठक, निर्मल मिश्रा, जितेंद्र पाठक, आनंद कुमार मिश्रा सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।
भगवान भास्कर विषय पर हुई चित्रांकन प्रतियोगिता
समाज के बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता हुई। इसमें 30 बच्चों ने भाग लिया। इसका विषय भगवान भास्कर था। प्रतियोगिता में अंश पाण्डेय प्रथम, आर्या मिश्रा द्वितीय व सुमन मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा पाची पाठक, अपूर्वा मिश्रा, सूरज पाठक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इनको मिला भास्कर श्री सम्मान
नित्यानंद पांडे, कमलेश्वर मिश्रा, अंचल मिश्रा, सूर्यनाथ पाठक, डॉ. श्यामलाल पाण्डेय, कपिलदेव मिश्रा, मनोरमा देवी, कपिलमुनी मिश्रा, गुरूदेव पाठक, विजय कुमार पाठक, योगेंद्र मिश्रा, शशिकांत पाठक, निशिकांत पाठक, श्यामबल्लाभ पाठक, विजय कुमार मिश्रा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।