Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsCentral INTUC Appoints E Satish Kumar as Observer for Tata Motors Workers Union Elections

ई सतीश बने टाटा मोटर्स यूनियन चुनाव के पर्यवेक्षक

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में अध्यक्ष पद और कमेटी मेंबर की एक सीट के लिए निष्पक्ष उपचुनाव सुनिश्चित करने के लिए सेंट्रल इंटक ने ई सतीश कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। महासचिव आरके सिंह ने सचिव...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 27 April 2025 05:55 PM
share Share
Follow Us on
ई सतीश बने टाटा मोटर्स यूनियन चुनाव के पर्यवेक्षक

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में रिक्त हुई कमेटी मेंबर की एक सीट तथा अध्यक्ष पद के लिए निष्पक्ष और स्वतंत्र उपचुनाव सुनिश्चित करने के लिए सेंट्रल इंटक ने टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर ई सतीश कुमार को पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया है। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आरके सिंह ने सेंट्रल इंटक के सचिव रघुनाथ पांडेय को पत्र लिखकर इसके लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने का आग्रह किया था। रघुनाथ पांडेय ने इस पत्र के आलोक में ई सतीश कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें