Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBrahmotsav Celebration at Sidgoda Balaji Temple with Abhishekam and Devotional Activities

सिदगोड़ा में भगवान बालाजी के अभिषेकम में उमड़े श्रद्धालु

सिदगोड़ा बालाजी मंदिर में ब्रह्मोत्सव के छठे दिन सुप्रभातम और श्री भगवान बालाजी का अभिषेकम किया गया। अभिषेकम गाय के दूध, दही, शहद आदि से किया गया और 120 भक्तों ने भाग लिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 9 March 2025 06:02 PM
share Share
Follow Us on
सिदगोड़ा में भगवान बालाजी के अभिषेकम में उमड़े श्रद्धालु

सिदगोड़ा बालाजी मंदिर में चल रहे ब्रह्मोत्सव के छठे दिन सुबह 7 बजे से मंदिर के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सुप्रभातम किया गया। इसके बाद श्रीवरी आराधना और 10 बजे से श्री भगवान बालाजी का अभिषेकम किया गया। अभिषेकम गाय के दूध, दही, शहद, और पान पत्ता, नारियल, केला आदि से किया गया। इसमें करीब 120 महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया और पुण्य के भागीदार बने। अभिषेकम के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। सभापति कमला शर्मा ने कहा कि बालाजी भगवान का अभिषेकम करने से भक्तों का हर मनोकामना पूरी होती है। वे भक्तों पर कृपा करते हैं, शाम 4 बजे से मूल मंत्र का जाप किया गया। इसमें पदमा, भानु, सोनी, साधना, रामा देवी, पार्वती, उमा, आरुणा, यस उमा, लता, दुर्गा, नूतन, प्रमिला, रानी, रामा टीचर, लक्ष्मी, प्रभाकर राव, डी रामु, रवि रामचंद्रन, मुकुंद राव इन्नी रवि, प्रसाद राव, नरसिंह राव, संतोष राव, अप्पा राव ने सहयोग दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।