Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBJYM Protests Against Jharkhand Board Exam Paper Leak

प्रश्नपत्र लीक मामले में भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने झारखंड में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ साकची गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने इसे सरकार की विफलता बताया और कहा कि शिक्षा...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 22 Feb 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
प्रश्नपत्र लीक मामले में भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला

मैट्रिक परीक्षा के हिंदी और विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने साकची गोलचक्कर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि राज्य में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के बाद मैट्रिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक गया। यह सरकार की बड़ी विफलता को दर्शाता है। मैट्रिक परीक्षा हर छात्र के भविष्य का आधार होती है। लेकिन एक-एक प्रतियोगी परीक्षा के बाद अब मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र पेपर लीक होना झारखंड सरकार की शिक्षा नीति और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और कड़ी निगरानी का दावा किया था, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होना बताता है कि सरकार छात्रों के भविष्य के प्रति बिल्कुल लापरवाह और उदासीन है।

इससे पूर्व नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

पुतला दहन में ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर, जिला मीडिया सह प्रभारी अखिल सिंह, भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्वेता कुमारी, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष विकास कुमार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें