Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBengali Festival in Jamshedpur A Celebration of Unity and Culture

बंगीय उत्सव के प्रचार को वाहन रवाना

जमशेदपुर में 16 मार्च को बंगीय उत्सव का आयोजन बिष्टूपुर गोपाल मैदान में किया जाएगा। इस उत्सव के प्रचार के लिए वाहन को रवाना किया गया। आयोजन में कोल्हान क्षेत्र से बंगभाषी कलाकार शामिल होंगे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 7 March 2025 01:06 PM
share Share
Follow Us on
बंगीय उत्सव के प्रचार को वाहन रवाना

जमशेदपुर मे बंगाली समाज की एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए 16 मार्च को बिष्टूपुर गोपाल मैदान में बंगीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रचार-प्रसार के लिए समिति ने मिलानी हॉल परिसर से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन के माध्यम से बंगीय उत्सव के थीम सॉन्ग का प्रसार किया जायेगा। आयोजन मे कोल्हान से बंगभाषा-भाषी पहुंचेंगे। जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। सुप्रसिद्ध गायिका पौशाली बनर्जी भी अपनी प्रस्तुति देंगी। प्रचार वाहन शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों मे पहुंचेगा। मौके पर संस्था के अध्यक्ष अमित पात्रा, उत्तम कुमार, अमित मैति, अपर्णा गुहा, पूर्वी घोष, मिथलेश घोष, शुभांकर चटर्जी, बाबूलाल चक्रवर्ती, प्रणव बोरात, तापस सरकार, अशोक दत्ता, प्रसेंजीत सरकार, शुभांकर चटर्जी, विनोद डे, प्रणव सरकार, संजीव आचार्य, चयन गुहा, रत्ना पात्रो, सुब्रता बरुआ, शिला बानिक, अर्पिता सरकार, श्रबानी भट्टचार्य उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें