विभावि पीजी हिन्दी विभाग में विश्व महिला दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
हजारीबाग में विभावि पीजी हिंदी विभाग ने महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं के हिंदी विकास में योगदान पर चर्चा हुई। डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में, वक्ताओं ने स्त्री लेखिकाओं...

हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि पीजी हिंदी विभाग शनिवार को डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में विश्व महिला दिवस पर हिंदी के विकास में महिलाओं का योगदान विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। डॉ केदार सिंह ने ये महिला दिवस अपनी माँ को समर्पित करते हुए स्वरचित कविता का वाचन किया और कहा कि स्त्री लेखिकाएं अपने सकारात्मक लेखन से राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं। डॉ सुबोध कुमार सिंह शिवगीत ने कहा कि अधीन भारत में विदेशी ताकतों ने भारतीय स्त्रियों की छवि एवं विकास को भ्रष्ट करने की भरसक कोशिश की, जबकि भारतीय संस्कृति ने स्त्रियों को हमेशा पहली पंक्ति में खड़ा रखा है। डॉ राजू राम ने उक्त विषय पर विचार रखते हुए कहा कि स्त्री असीम शक्ति एवं अदम्य साहस की प्रतीक हैं, और हिंदी लेखिकाओं ने अपनी लेखनी से यह चरितार्थ किया है। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता ने स्त्री स्वतंत्रता के विभिन्न आयामों पर परिचर्चा करते हुए छात्राओं को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व विषय प्रवेश करते हुये शोधार्थी अंजली कुमारी ने हिंदी साहित्य की समृद्धि में आदिकाल से आधुनिक काल तक की महिलाओं के योगदान पर चर्चा की। समकालीन हिंदी लेखिकाओं द्वारा अपनी सशक्त लेखनी से विश्व पटल पर पृथक एवं विशिष्ट पहचान बनाने पर शोधार्थी प्रियंका कुमारी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यार्थी अंजली कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी मुकेश राम प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में प्रथम समसत्र, तृतीय समसत्र, पीएचडी कोर्स वर्क के विद्यार्थी एवं विभाग के शोधार्थी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।