Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागVinoba Bhave University Students Selected for IIT Bombay s M Tech Program

विभावि के छात्रों का चयन आईआईटी बॉम्बे के लिए हुआ

हजारीबाग के विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के भूगर्भ विज्ञान के दो छात्रों, प्रभात कुमार और अनुभव कुमार सिन्हा, का चयन आईआईटी बाॅम्बे के एमटेक भारतीय खनिज अन्वेषण कोर्स के लिए हुआ है। उनके चयन में विभागीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागWed, 11 Sep 2024 08:20 PM
share Share

हजारीबाग। विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के स्नातकोत्तर भूगर्भ विज्ञान के दो छात्रों का चयन आईआईटी बाॅम्बे के लिए हुआ है। यह जानकारी विभागाध्यक्ष डॉ एचएन सिन्हा ने दी। बताया कि प्रभात कुमार एवं अनुभव कुमार सिन्हा दोनों ही छात्र काफी प्रतिभाशाली है। इन छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए एमटेक भारतीय खनिज अन्वेषण कोर्स के लिए गेट में अच्छा स्कोर हासिल किया और आईआईटी बाॅम्बे के लिए चयनित किया गया। दोनों छात्रों ने कहा कि इस सफलता में विभागीय शिक्षकों का मार्गदर्शन बहुत ही अहम रहा। कहा कि सिमित संसाधन के बावजूद उच्च शिक्षा में विभागीय शिक्षकों का उच्च स्तरीय मार्गदर्शन से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त हुआ है। विभागीय शिक्षकों ने उक्त छात्रों की सफलता पर हर्ष जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें