विजयदशमी मेले का कांग्रेस पार्टी के फीता काट कर किया उद्घाटन
हजारीबाग के ग्राम हारम में सोमवार को पारंपरिक विजयदशमी मेले का आयोजन धूमधाम से हुआ। यह मेला ग्रामीण संस्कृति और लोक परंपराओं का प्रतीक है, जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने भाग लिया। कांग्रेस नेता मुन्ना...

हजारीबाग नगर प्रतिनिधि कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत अंतर्गत ग्राम हारम में सोमवार को पारंपरिक विजयदशमी मेले का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह मेला ग्रामीण संस्कृति और लोक परंपराओं का जीवंत उदाहरण रहा। जिसमें हर वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह उपस्थित हुए। उपमुखिया घुजाली महतो एवं रामनवमी समिति के अध्यक्ष मनोज महतो ने उन्हें पारंपरिक अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद मुन्ना सिंह ने फीता काट कर मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद संबोधित करते हुए मुन्ना सिंह ने कहा कि ग्राम हारम का यह विजयदशमी मेला यहां की सांस्कृतिक पहचान है। यह आयोजन न केवल परंपराओं को जीवित रखता है, बल्कि नई पीढ़ी को भी हमारी विरासत से जोड़ता है। गांव की मिट्टी की सोंधी खुशबू, बच्चों की मुस्कान और बुजुर्गों का आशीर्वाद इस मेले को खास बनाते हैं। मौके पर मीडिया प्रभारी विक्की कुमार धान, छत्तरी गोप, सुजित सिंह, रतन कुमार महतो, प्रकार महतो, राजकुमार महतो, तिलेश्वर महतो, राजू महतो, मनोज कुमार, विमल महतो, रोहन गंझु, टेकलाल गंझु, एवं जितेन्द्र महतो उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।