सिलवार में लोगों ने नम आंखों से पवन को दी विदाई
10 यात्रियों में से 7 की कुम्भ स्नान के बाद सड़क हादसे में मौत हो गई। पवन कुमार यादव (22) गांव के रहने वाले थे। 20 फरवरी को जौनपुर में यह घटना हुई। परिवार में कोहराम मच गया, और शव शनिवार को वाराणसी...

दारू प्रतिनिधि। कुम्भ स्नान करने गए 10 यात्रियों में से सात की मौत हो गई थी। इसमें पवन कुमार यादव (22)पिता महेंद्र यादव जो सदर प्रखंड सिलवार के रहने वाला था। लोगों बताया की 17 फ़रवरी को कुम्भ स्नान करने के लिए कंडसार के यात्रियों के साथ गए थे स्नान करने के बाद वापस आने के दौरान 20 फ़रवरी को सड़क हादसा में जौनपुर में मौत हो गई थी। इस घटना की सूचना मिलते ही गांव और घर कोहराम मच गया। दो दिनों से गांव में सन्नाटा छाया रहा। इस ह्रदय विदारक घटना के बाद परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। मौत के बाद वाराणसी में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को सुबह पांच बजे शव पहुंचा। शव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। घर और आसपास में कोहराम मच गया। दहाड -दहाड़ के परिजन रोने लगे सभी का हाल बुरा है। तीन दिनों से घर में चूल्हा तक नहीं जला।
सुबह पांच बजे शव के पहुंचने के बाद सुबह लगभग 10 बजे दाह संस्कार कर दिया गया। सभी ने नम आँखों से पवन को विदाई दिया। सभी के आँख में आंसू थे। मुख़ाग्नि उड़के पिता ने दिया। मौत की सूचना मिलते ही कई लोगों ने शोक जताया। शोक जताने वालों में पूर्व मुखिया महेंद्र राम, पूर्व जिला परिषद सदस्य कौलेश्वर रजक, किशोरी मेहता, नरेश यादव, पंसस ओम प्रकाश देव सहित कई लोग शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।