ओबीसी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागरवाला का हुआ सम्मान समारोह
हजारीबाग में कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश ओबीसी कांग्रेस के नए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत नागरवाला का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव और अन्य नेताओं ने...

हजारीबाग। निज प्रतिनिधि हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश ओबीसी कांग्रेस के नव नियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत नागरवाला का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस ओबीसी के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता ने जबकि कार्यक्रम का संचालन ओबीसी के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोप और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने की ।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहां कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से वैसे कार्यकर्ताओं को तरजीह देती है जो संगठन के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं । आज उसी का प्रतिफल है कि हजारीबाग के सुरजीत नागवाला जैसे कार्यकर्ता को कांग्रेस की एक बड़ी जवाबदेही है दी गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार , ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोप ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जमीनी और उर्जावान कार्यकताओं को तरजीह देती है ।इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि सुरजीत नागरवाला जैसे कार्यकर्ता को यह जवाबदेही दी गई है। नेताद्व ने राज्य के हेमंत सोरेन सरकार के क्रियाकलापों की सराहना करते हुए कहा यह सरकार गरीबों , किसानों , महिलाओं और शोषितों की सरकार है ।इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के डॉक्टर प्रकाश कुमार,रेणु कुमारी, प्रदेश महासचिव रीतलाल मंडल और जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने माला पहनकर और बुके देकर भी स्वागत किया। स्वागत समारोह के इस कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नागवाला ने कहा कि हजारीबाग कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं के इस स्वागत से मैं अभीभूत हूं,। प्रदेश नेतृत्व और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने जो मुझ पर भरोसा जताया है उसे मैं जमीन पर उतरने का काम करूंगा, और पूरे झारखंड के 24 जिला में लोगों को ओबीसी कांग्रेस से जोड़ने का काम करूंगा। आने वाले दिनों में झारखंड में ओबीसी और मजबूत स्थिति में दिखेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।