दारू में धूमधाम से मनाई गई माता शबरी की जयंती
दारू प्रखंड क्षेत्र के भुइयां समाज ने माता शबरी की जयंती को धूमधाम से मनाया। कलश यात्रा में 501 श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा-पाठ के बाद संध्या में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...

दारू प्रतिनिधि। दारू प्रखंड क्षेत्र के भुइयां समाज के लोगों ने सोमवार को माता शबरी की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर शिव मंदिर झुमरा से गाजे बजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 501 कलश यात्री शामिल हुए। झुमरा से शुरु होकर मेढकुरी सिवाने नदी पहुंची जहां विधि विधान से पूजा पाठ कर के कलश मे जल भरकर वापस झुमरा शिव मंदिर पहुंचे। कलश यात्रा के दौरान पुरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल मे डूब गया और जय श्री राम और माता शबरी की जय जयकार से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। संध्या में इस अवसर पर रंगारंग संस्कृतिक् कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमे स्थानीय बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर प्रस्तुति पेश किया। शबरी जयंती के अवसर पर भंडारा का भी आयोजन किया गया। झुमरा में भगवान राम, लक्ष्मण और माता शबरी की झांकी निकाली गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मोहन राम , संयोजक ,प्रमोद राम , सचिव योगेंद्र राम, कोषाध्यक्ष बबलू राम, सक्रिय सदस्य में दिनेश राम,आनंद राम, दुखन राम, संजय राम, राजाराम शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।