Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsSerious Road Accident in Barhi Woman and Two Children Injured

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार महिला समेत दो बच्चे घायल

बरही हजारीबाग रोड पर करसो के पास एक सड़क दुर्घटना में एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शबनम खातून, फैजान अली और नूरी फातिमा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 14 Feb 2025 06:08 PM
share Share
Follow Us on
सड़क दुघर्टना में बाइक सवार महिला समेत दो बच्चे घायल

बरही, प्रतिनिधि। बरही हजारीबाग रोड में करसो के पास हुई सड़क दुघर्टना में बाइक सवार महिला और दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। बरही अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में शबनम खातून उम्र 27 वर्ष पति मो निजाम, फैजान अली उम्र 5 वर्ष एवं नूरी फातिमा उम्र 3 वर्ष शामिल है। शबनम खातून अपने पति और बच्चों के साथ बरही से वापस अपने घर लौट रही थी। करसो के पास तेज रफ्तार वैन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। वैन की टक्कर से बाइक सवार सभी सड़क पर गिर कर घायल हो गए। करसो गांव के ग्रामीणों ने घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें