Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsSerious Accident in Barhi Four Injured in Auto Flip

टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई, चार घायल

बरही के कोल्हुआकला में एक अनियंत्रित ऑटो पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रविन्द्र टुड्डू, विनोद किस्कू, राम सुंदर टुड्डू और महेंद्र मुर्मू शामिल हैं। सभी घायल मजदूर हैं और काम के...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 17 Feb 2025 07:35 PM
share Share
Follow Us on
टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई, चार घायल

बरही, प्रतिनिधि। बरही के कोल्हुआकला में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रविन्द्र टुड्डू उम्र 17 वर्ष पिता मोतीलाल टुड्डू, विनोद किस्कू उम्र 25 वर्ष पिता मुंशी किस्कू, राम सुंदर टुड्डू उम्र 24 वर्ष पिता शिबू टुड्डू और महेंद्र मुर्मू उम्र 19 वर्ष पिता प्रभु मुर्मू शामिल है। सभी घायल बरकट्ठा थाना क्षेत्र के सकरेज के रहने वाले हैं। सभी घायल युवक मजदूर हैं और काम करने के लिए बरही के करगईयो गांव जा रहे थे। बधियाजवाड़ गांव के पास सड़क खराब रहने के कारण ऑटो अनियंत्रित हो गया और पलट गया। घटना की सूचना पर गांव के सचिन यादव, अनिल यादव, बंटी यादव, मुकेश यादव ने निजी वाहन से सभी घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें