बिपिन सिन्हा बने विष्णुगढ़ रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष
रामनवमी पूजा महासमिति की बैठक शनिवार को प्रभु श्रीराम मंदिर परिसर में हुई। बैठक में विपिन कुमार सिन्हा को महासमिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही महासमिति का विस्तार भी किया गया, जिसमें विभिन्न पदों...

विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। रामनवमी पूजा महासमिति चयन को लेकर शनिवार को प्रभु श्रीराम मंदिर परिसर में सभी अखाड़ों के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोगों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता गौतम भारती तथा संचालन डॉ. ओमकार नाथ शर्मा ने किया। बैठक में महासमिति अध्यक्ष को लेकर पूर्व के सभी दावेदारों की दावेदारी को खारिज कर सभी सातों अखाड़ों के अध्यक्ष एवं महासमिति के पूर्व अध्यक्षों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से विपिन कुमार सिन्हा महासमिति के अध्यक्ष मनोनीत किये गए। इसके उपरांत महासमिति का विस्तार किया गया। जिसमें संरक्षक में राजेंद्र कुमार दुबे, बिनोद सिंह, सोबरन भगत, गोबिंद शर्मा, ओमकार शर्मा, अजय प्रसाद साव, वरुण शर्मा, लखन प्रसाद, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, उपाध्यक्ष में रामजतन स्वर्णकार, रवि कुमार पांडेय, रविन्द्र कुमार बरनवाल, सचिव बंटी श्रीवास्तव, गौतम भारती, सह सचिव में लखन प्रसाद, गणेश कुमार पासवान, शशि कुमार लाहकार, कोषाध्यक्ष राजकुमार कसेरा, सह कोषाध्यक्ष अशोक साव, मीडिया प्रभारी दीपू अकेला, सह मीडिया प्रभारी जीवन सोनी चुने गए। वहीं, कार्यकारिणी सदस्यों में अनूप कसेरा, आशीष सोनी, कुन्दन शर्मा, संदीप कुमार पांडेय, पिंटू पांडेय, अमर कुमार, नवीन कुमार मिश्रा, विष्णु कुमार, राहुल भारती, शंकर गोस्वामी, श्रीकांत गुप्ता, जितेंद्र कुमार, कुन्दन वर्मा, चन्दन मिश्रा, मुन्ना सिंह, अजीत नायक, सन्नी कुमार लाहकार, दीपक कुमार, राजेश कुमार, शुभम कुमार, मोहित कुमार को जिम्मेदारी दी गई। मौके पर कई रामभक्त मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।